आजमगढ़: जमीन से लेकर आसमान तक महिलाओं ने परचम लहराया-ममता

Youth India Times
By -
0



आजमगढ़। जनता इंटर कॉलेज निजामाबाद में नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत निजामाबाद थाने की महिला पुलिस एवं विद्यालय की गृह विज्ञान के अध्यापिका ममता सिंह ने संयुक्त रुप से विद्यालय की बच्चियों को नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। श्रीमती ममता सिंह ने कहा कि आज के युग में महिलाएं देश के सभी सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं तथा जमीन से लेकर आसमान तक महिलाओं ने अपना परचम लहराया है उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वह स्वावलंबी बने किसी भी समस्या का समाधान मजबूती के साथ करें और आप शिक्षित रहेंगी तभी मजबूत बनेगी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरूण कान्त सिंह मदन लाल यादव गुलाब यादव विजय कुमार सिंह सभापति वारी डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह राम सुधार पासवान सत्येंद्र सिंह गिरीश यादव रंजीत सोनकर गणेश सोनकर सन्त प्रसाद रहमान निर्मला सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)