आजमगढ़: दहेज के लिए उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0



-रमेश यादव
आजमगढ़। निजामाबाद थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त अभियुक्त पर चन्द्रबली प्रजापति पुत्र विभूति प्रजापति निवासी आमगांव थाना दीदारगंज ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री रेशमा प्रजापति को दहेज के लिये प्रताड़ित करते हुए मारपीट किया था जिसके चलते उसकी पुत्री रेशमा की मौत हो गयी थी। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मधुमिलन प्रजापति उर्फ बिनोद प्रजापति पुत्र मूलचन्द्र प्रजापति निवासी डोडोपुर थाना निजामाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)