आजमगढ़: त्रिभुवन हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0




-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने दो दिन पूर्व क्षेत्र के दौलताबाद गांव में हुई त्रिभुवन राम की हत्या में आरोपी चार लोगों को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जहानागंज क्षेत्र के दौलताबाद गांव में बीते रविवार को आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट के दौरान कई लोग घायल हुए थे। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के त्रिभुवन राम की मौत हो गई। जबकि मृतक पक्ष के दीनानाथ, भीम राम, नगीना सहित कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक की पत्नी रेनू देवी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद किए गए आठ लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की थी। इस घटना में आरोपित लोगों की तलाश में पुलिस जुटी थी। मंगलवार की सुबह जहानागंज थाना प्रभारी संदीप यादव को जानकारी मिली कि त्रिभुवन हत्याकांड में वांछित आरोपी क्षेत्र के भुजहीं तिराहे पर मौजूद हैं। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां कहीं भागने की फिराक में रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में जियालाल पुत्र शुभग्गा व उसका पुत्र सुनील, अनीश पुत्र राजदेव राम तथा चैतू पुत्र कांता राम निवासीगण ग्राम दौलताबाद बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)