आजमगढ़: मोहब्बतपुर में ही बनेगा विश्वविद्यालय-अनूप

Youth India Times
By -
0

प्रदेश महामंत्री विश्वविद्यालय की भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़। प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता ने गुरुवार को विश्वविद्यालय की भूमि स्थलीय निरीक्षण करने मोहब्बतपुर पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद ग्रामीणों से मिलकर विश्वविद्यालय की भूमि पर निर्माण कराने की बात मुख्यमंत्री तक ले जाने की अवाज बुलंद करने का आश्वासन दिया। तथा ग्रामीणों भूमि विवरण लिखकर आज जिला मुख्यालय आए नोडल अधिकारी से मिलकर सारी जानकारी का विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा। विश्वविद्यालय की भूमि का अधिग्रहण होने के बाद इसे इधर-उधर करने की जो साजिश चल रही है। उससे मुख्यमंत्री को अवगत कराकर विश्वविद्यालय का निर्माण इसी भूमि पर करवाने के प्रति आश्वासन दिया। प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी के उपर एक नोडल अधिकारी बनाएं गये है। जो आज जनपद में मौजूद हैं। नोडल अधिकारी पूर्व में आजमगढ़ जनपद के कमिश्नर रह चुके है। पूर्व कमिश्नर आर के भटनागर को हर माह समीक्षा करना है। कि जनपद में कहा क्या चल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि विश्वविद्यालय के भूमि का पूरा विवरण लिखकर नोडल अधिकारी से मिलेघ्। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पदाधिकारी सहजानंद राय एक लेटर बनायेंगे जिसमें लालगंज वह आजमगढ़ सदर जिलाध्यक्ष अपना हस्ताक्षर करेगें, इसके साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी हस्ताक्षर करेंगे । इस पत्र को मैं मुख्यमंत्री आदित्य नाथ से मिलकर अवगत कराउंगा की विश्वविद्यालय को इधर से उधर करने की साजिश बलराम यादव के स्तर से की जा रही है। इस साजिश को सफल नहीं होने दूंगा। ग्रामीणों को विश्वविद्यालय बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर सहजानंद राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, अशोक कुमार पांडेय, अरविंद सिंह, दिवाकर सिंह, स्वतंत्र कुमार मुन्ना सिंह, लक्ष्मण मौर्य, पराग यादव, सुरेश जयसवाल, सीताराम यादव, दुर्गविजय यादव, विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह, डॉ सुजीत भूषण, राकेश गांधी, अनुज सिंह, रामेश्वर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)