आजमगढ़: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Youth India Times
By -
0


ग्रामीणों ने लगाया जाम, मान-मनौव्वल में जुटे अधिकारी

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के नाजिरपुर सरयां गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव रखकर सठियांव-जहानागंज मार्ग को जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र नाजिरपुर सरया गांव निवासी गौतम कुमार 18 वर्ष पुत्र महावीर राम अपना सैलून चलाता था। आज दिन में करीब 3 बजे वह दुकान खोलने के लिए जा रहा था तभी ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। गौतम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को लेकर सठियांव-जहानागंज मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहंुचे सीओ सिटी डा0 राजेश तिवारी ग्रामीणों के मान-मनौव्वल में जुट गये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)