आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पलटी, 18 यात्री घायल

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़/अमेठी। आजमगढ़ से दिल्ली के लिए जा रही डबल डेकर बस जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के लालीपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में लगभग 18 बस यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया। जिसमें से दो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शेष यात्रियों को पुलिस ने अन्य साधनों से दिल्ली के लिए रवाना किया।


जानकारी के अनुसार आजमगढ़ से दिल्ली के लिए जा रही डबल डेकर बस जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के लाली पुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकलवाया। दुर्घटना में 18 यात्रियों को चोटे आई थी। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद 16 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव ने बताया कि बस को क्रेन मंगाकर सीधा करा कर सड़क के किनारे करवा दिया गया है। जो भी यात्री घायल नहीं हुए थे वह सरकारी बस व प्राइवेट बसों से दिल्ली के लिए रवाना कर दिए गए हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)