भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के छह जिलाध्यक्षों की घोषणा की, नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के छह जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में मेरठ महानगर, अलीगढ़ महानगर, ललितपुर, चित्रकूट, वाराणसी महानगर और सिद्धार्थनगर के लिए नए जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाई गई है।

जारी सूची के अनुसार, पश्चिम क्षेत्र के मेरठ महानगर में विश्वजीत सोनकर को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ महानगर की जिम्मेदारी मनोज माहौर को सौंपी गई है।
इसी क्रम में कानपुर क्षेत्र के अंतर्गत ललितपुर से राहुल श्रीवास और चित्रकूट से अजय वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि काशी क्षेत्र के वाराणसी महानगर में रिंकू भारतीय तथा गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में संजय गौतम को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
भाजपा की इस घोषणा के बाद संबंधित जिलों में संगठन को नई दिशा देने और मोर्चे की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)