आज़मगढ़ : एसकेडी इंटर कॉलेज के छात्र सुंदरम पाल ने मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते चार पदक

Youth India Times
By -
0

रिले रेस और 100 मीटर दौड़ में रजत, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना हमारा उद्देश्य : विजय बहादुर सिंह, संस्थापक एवं प्रबंधक
आजमगढ़। एसकेडी इंटर कॉलेज जहानागंज के छात्र सुंदरम पाल ने शहीद इंटर कॉलेज मधुबन जनपद मऊ में 16-17 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय मंडलीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता में सुंदरम पाल ने अपनी खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए रिले रेस और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
एक ही प्रतियोगिता में चार पदक जीतना सुंदरम पाल की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक एवं प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि सुंदरम पाल भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाते रहेंगे। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी खेलकूद में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा बनेगी। एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक एवं प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सुंदरम पाल ने मंडलीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में चार पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। मुझे विश्वास है कि सुंदरम पाल भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)