पुरानी सब्जीमंडी से निकले विसर्जन जुलूस में हुए थे शामिल
नीली टी-शर्ट और हल्की नीली जींस पहने हैं; सूचना देने की अपील
आजमगढ़। शहर के पुरानी सब्जीमंडी (चौक) से मूर्ति विसर्जन में शामिल होने निकले करीब 50 वर्षीय नीरज सिंह लापता हो गए हैं। उनके लापता होने के बाद परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं और लोगों से उन्हें खोजने में सहयोग की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीरज सिंह 23 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे पुरानी सब्जीमंडी, चौक से निकले मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल हुए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। लापता नीरज सिंह की उम्र लगभग 50 वर्ष है। वह तत्समय नीले रंग की टी-शर्ट और हल्के नीले रंग की जींस पहने हुए थे। उनकी एक आंख के पास चोट लगी हुई है, जिसके कारण वहां सफेद पट्टी बंधी हुई है। इस पहचान के आधार पर लोगों से उन्हें देखने पर सूचना देने की अपील की गई है। परिजनों ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति को नीरज सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर तत्काल सूचना दें। संपर्क नंबर: 9415837866, 8090647361, पता: कृष्णा टाइपराइटिंग एंड कम्प्यूटर, पुरानी सब्जीमंडी, आजमगढ़।

