आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: अंतरजनपदीय ठग-चोर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Youth India Times
By -
0

 



घायल आरोपी पर चोरी, ठगी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर समेत 17 मुकदमे दर्ज, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय ठग-चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को सदर अस्पताल परिसर से सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि दो बदमाश अवैध असलहे के साथ बाग लखराव पुलिया के रास्ते शहर की ओर आ रहे हैं। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजेश यादव (24), निवासी दुल्लहपुर, गाजीपुर के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी विजय यादव (36) को भागने के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी राजेश यादव पर गाजीपुर, मिर्जापुर, मऊ और आजमगढ़ में चोरी, ठगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)