आज़मगढ़ : फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी हिरासत में

Youth India Times
By -
0




नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर 12 साल बाद बनवाया दूसरा पासपोर्ट, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने वाले एक वांछित अभियुक्त को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसे बवाली मोड़ से पकड़कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सैय्यद मोहम्मद आबिद पुत्र सैय्यद अहमद निवासी आसिफगंज, थाना कोतवाली ने वर्ष 2004 में अपने वास्तविक विवरण के आधार पर पहला पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद उसने अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर वर्ष 2016 में जनपद अम्बेडकरनगर से दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। इस मामले में एलवल चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी की तहरीर पर कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान शैक्षिक प्रमाण पत्रों और अन्य अभिलेखों के परीक्षण में अभियुक्त द्वारा अलग-अलग नाम और पते से दो पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि हुई। गुरुवार को उपनिरीक्षक शशि सिंह ने अपनी टीम के साथ अभियुक्त को सुबह करीब 10:05 बजे बवाली मोड़ से हिरासत में ले लिया। बाद में उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)