आज़मगढ़ : मेधावियों ने सफलता के पायदान पर रखा कदम, हाईस्कूल में शत-प्रतिशत रहा परिणाम

Youth India Times
By -
0

 







महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, अनन्त सिंह रहे टॉपर
आजमगढ़। सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे प्रबंधन और अभिभावकों में खासा उत्साह है। परीक्षा परिणाम में अनन्त सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं यशी शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर मानशी शर्मा और सत्यम शर्मा ने संयुक्त रूप से 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी जगह बनाई। इसके अलावा रूद्र शर्मा ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक रामलखन मौर्य, प्रबंधक डी. पी. मौर्य, शैक्षणिक निदेशक रामनयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुध्न विश्वकर्मा, कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, रामाश्रय शर्मा, राजकुमार यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने और नए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)