आज़मगढ़ : क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, बच्चों एवं अभिभावकों के चेहरे खिले

Youth India Times
By -
0





समरा जरीन ने किया विद्यालय टॉप

आजमगढ़। दोपहर बाद सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल, कुकुरीपुर, सठियांव, आजमगढ़ का 10वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के शानदार परिणाम से बच्चों एवं अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड का परीक्षाफल 92% रहा। इस परीक्षा में मेधावी छात्रों ने 92% तक अंक प्राप्त किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्र: प्रथम स्थान: समरा जरीन – 92% , द्वितीय स्थान: वैभवी सिंह – 89%, तृतीय स्थान: मनिका त्यागी – 88% , चतुर्थ स्थान: जुबिया शकील – 86%, पंचम स्थान: आयुष चौहान – 83% प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त वानिया आलम, साहिल चौहान, खुशी पांडे, सोनाक्षी पांडे इत्यादि ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय एवं संस्थापक प्रबंधक सुनील राय तथा सुधा राय ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सिंह एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी l

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)