आजमगढ़ : प्रेमिका के इनकार से नाराज युवक हाई वोल्टेज खंभे पर चढ़ा

Youth India Times
By -
0
सांकेतिक तस्वीर




प्रेमिका को बुलाने पर मानी बात, पुलिस युवक को थाने ले गई

ढाई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, शादी से इनकार पर हुआ विवाद
मऊ/आजमगढ़। जनपद के जहानागंज क्षेत्र के परासी गांव निवासी एक युवक प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जब प्रेमिका मौके पर पहुंची और युवक को समझाया तो वह नीचे उतर आया। घटनास्थल मऊ जिले का होने के चलते मऊ पुलिस युवक को थाने लेकर चली गई और दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामले में बातचीत कर रही है। जानकारी के अनुसार परासी गांव निवासी राहुल का एक युवती से करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को राहुल अपने ननिहाल मुहम्मदाबाद गोहना के दतौली गांव गया था। वहां से वह सीधे  दसबारी गांव पहुंच गया और प्रेमिका को फोन कर बात की। बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि इसी से नाराज होकर राहुल हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक को खंभे पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। काफी प्रयास के बाद भी जब युवक नीचे नहीं उतरा तो पुलिस ने प्रेमिका को मौके पर बुलाया। प्रेमिका के समझाने और नीचे उतरने की बात कहने पर युवक खंभे से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक और युवती के परिजनों को बुलाकर मामले में बातचीत की जा रही है। दोनों पक्षों से जानकारी लेने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)