बक्शपुर मिजवा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने की शिरकत
अज़ान के बाद खजूर से खोला रोजा, विभिन्न व्यंजनों का लिया स्वाद
रिपोर्ट : आरपी सिंह
फूलपुर-आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के बक्शपुर मिजवा गांव में बृहस्पतिवार की शाम समाजसेवी मोहम्मद हसीब की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों के साथ अन्य धर्म एवं संप्रदाय के सामाजिक लोगों ने भी शिरकत कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शाम करीब छह बजे अज़ान के बाद रोजेदारों ने खजूर से रोजा खोला। इसके पश्चात सभी ने एक साथ बैठकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लिया। इफ्तार पार्टी में पारंपरिक पकवानों की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजक मोहम्मद हसीब ने कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारा, समानता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान का संदेश देता है। रमजान के पाक महीने में इफ्तार कराना बड़ा सवाब का काम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद फैसल, मोहम्मद शारिक आज़मी, अरसलान, आफताब हुसैन, मो. आमिर, संतोष सिंह, शरद यादव, राजू बाबा, मो. आतिफ, मां शफात आजमी, जमशेद अज़ीज़, आशीष, राजेश, अफाक, कासिम ज़ुबैर, डॉ. जावेद, शराफत अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






