आजमगढ़ : जीडी ग्लोबल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

Youth India Times
By -
0

 





सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य-नाटकों और खेल गतिविधियों ने समारोह को बनाया यादगार
टाइटल सेरेमनी व रैम्प वॉक रहे मुख्य आकर्षण, प्रबंधन ने दिया अनुशासन और परिश्रम का संदेश
आजमगढ़। करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात भजन-जैमिंग के माध्यम से वाद्य यंत्रों एवं मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11-ए के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य “फेयरवेल बीट्स ऑफ येस्टियरईयर” तथा कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा मंचित “स्कूल डेज़” विषयक नाटक ने सभी को भावुक कर दिया। वहीं कक्षा 11-बी द्वारा प्रस्तुत “बॉलीवुड गुडबाय ब्लिट्ज़” नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मनोरंजक गतिविधियों के अंतर्गत “इमोजी द्वारा शब्द पहचान” एवं “ग्रैब द प्रॉप” जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की टाइटल सेरेमनी में मास्टर जीडीजीएस शाश्वत यादव, मास्टर वर्साटाइल आर्यन देव सिंह, मास्टर कांफिडेंट ऋषभ देव सिंह, मास्टर स्टाइल आइकॉन अक्षत राज सिंह तथा मिस जीडीजीएस स्वीकृति श्रीवास्तव, मिस वर्साटाइल सुदिति सहाय, मिस कांफिडेंट अरीबा अमीन, मिस फिटनेस श्रेया सिंह, मिस स्टाइल आइकॉन शताक्षी राय, सिंगिंग दिवा श्रीजय पाठक एवं उमिका सिंह को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण रैम्प वॉक रहा। कक्षा 11-सी द्वारा प्रस्तुत “धुरंधर नृत्य” तथा कक्षा 11-सी एवं 11-डी द्वारा चारों संकायों पर आधारित नाटक ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए मधुर गीत की प्रस्तुति दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कठोर परिश्रम, गुरुओं के सम्मान और नीति-निर्धारित अध्ययन का महत्व बताया। साथ ही अत्यधिक इच्छाओं, स्वादिष्ट भोजन और बनावटी श्रृंगार से दूर रहने की सलाह दी। प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली भुस्कुटे ने प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और परिश्रम का महत्व समझाया। अंत में विद्यालय के हेड बॉय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन भाषण के साथ समारोह का समापन हुआ। यह विदाई समारोह कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय स्मृतियों से भरपूर रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)