आजमगढ़ : महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की विदाई व 10वीं के छात्रों के लिए गुडलक पार्टी आयोजित

Youth India Times
By -
0

 







मां सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
शिक्षकों ने दिया प्रेरणादायी संदेश, हास्य नाटिका रही आकर्षण का केंद्र
आजमगढ़। महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह एवं कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए गुडलक पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य, उप प्रधानाचार्य एसएन यादव एवं कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से कक्षा 12वीं एवं 10वीं के सभी छात्र-छात्राओं को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से कक्षा 9वीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटिका ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। समारोह में उपस्थित सभी विषयों के अध्यापकों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, परीक्षा पर ध्यान केंद्रित रखने एवं लक्ष्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल परीक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने ईमानदारी, परिश्रम एवं अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए छात्रों से मोबाइल का सीमित प्रयोग करने और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य ने कहा कि परीक्षा निकट है, ऐसे में धैर्यपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से बचपन की स्मृतियों को संजोने एवं एक आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया। वहीं उप प्रधानाचार्य एसएन यादव ने भी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, मीनाक्षी अस्थाना, किशन यादव, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, अजय यादव, राहुल तिवारी, आरोही मोदनवाल, प्रेमा यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)