आजमगढ़: अनियंत्रित होकर पलटी अर्टिगा कार

Youth India Times
By -
0

 


सर्विस लेन पर हुआ हादसा, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल
आजमगढ़। शुक्रवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की दुल्लापार सर्विस लेन पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ जा रही भाड़े की अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी, जिसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसा कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्लापार सर्विस लेन के टर्निंग प्वाइंट पर सुबह करीब 6 बजे हुआ। सरदहां बाजार थाना महाराजगंज क्षेत्र के रहने वाले यात्री किसी कार्य से लखनऊ जा रहे थे। अंधे मोड़ पर चालक का अचानक नियंत्रण खोने से वाहन गड्ढे में पलट गया। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों की पहचान बृजेश कुमार (40), पुत्र नहीं बताया, निवासी चपरी चौकन्ना, थाना महाराजगंज (चालक), विशंभर मौर्य (42), पुत्र मुकुंद चंद्र मौर्य, निवासी बुदारी अमाद्दीनपुर, रविंद्र नाथ गुप्ता (50), पुत्र राम लखन गुप्ता, निवासी महरुपुर, थाना महराजगंज, कमला मद्धेशिया (70), पत्नी जमुना मद्धेशिया, निवासी महराजगंज, विनय मद्धेशिया (30), पुत्र जमुना मद्धेशिया, निवासी महराजगंज के रूप में हुई है। गाड़ी विक्रम सिंह, निवासी गोपालपुर, थाना महराजगंज की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)