आजमगढ़ : एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाती है तिरंगा यात्रा-रमाकान्त मिश्र

Youth India Times
By -
0






तिरंगा यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट्ट, डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं हुई साफ-सफाई
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के तहबरपुर मंडल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय ने किया, जबकि इसका नेतृत्व भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र ने किया। इस आयोजन में लगभग एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकतार्ओं, और विभिन्न पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा से पूर्व, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट्ट और संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की साफ-सफाई का कार्य किया गया। यह कार्य सामूहिक रूप से भाजपा कार्यकतार्ओं और स्थानीय लोगों द्वारा किया गया, जो राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान को दर्शाता है। इस गतिविधि के माध्यम से स्वतंत्रता संग्रामियों के बलिदान और डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद किया गया। साफ-सफाई के उपरांत, तहबरपुर ब्लॉक मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग तिरंगा लहराते हुए और राष्ट्रवादी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन और भी भव्य हो गया।
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र ने इस अवसर पर कहा, "यह तिरंगा यात्रा हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति सम्मान का प्रतीक है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के माध्यम से हम न केवल अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हैं, बल्कि देश के लिए अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को भी याद करते हैं। यह आयोजन हमारी एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है।" उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं।
इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष केसरी नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय, सभी मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)