आजमगढ़: जनपद में 1773 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

Youth India Times
By -
0








जिलाधिकारी नागरिक सुरक्षा कोर के नियंत्रक नियुक्त, हमले, राहत, बचाव सहित अन्य कार्य शामिल
नागरिक सुरक्षा कोर के लिए स्वयंसेवकों की होगी भर्ती, सेवा पूर्णत: नि:शुल्क
आजमगढ़। जिला प्रशासन ने नागरिक सुरक्षा कोर के लिए 1773 पदों पर स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अतिरिक्त अधिकारी (द्वितीय) व उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा कोर ने बुधवार को बताया कि नागरिक सुरक्षा अधिनियम-1968 की धारा-4 के तहत राज्यपाल ने जिलाधिकारी को जनपद में नागरिक सुरक्षा कोर का नियंत्रक नियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त अधिकारी (द्वितीय) को उप नियंत्रक के रूप में नामित किया है।
इसके तहत जनपद में स्थानीय क्षेत्र का ठोस ज्ञान रखने वाले, प्रभावशाली, साहसी और समाजसेवी व्यक्तियों को स्वयंसेवक के रूप में चयनित किया जाएगा। भर्ती के लिए निम्नलिखित पदों पर आवेदन मांगे गए हैं: चीफ वार्डन 01 पद, डिप्टी चीफ वार्डेन 01 पद, डिवीजनल वार्डेन 21 पद, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन 21 पद, घटना नियंत्रण अधिकारी 42 पद, पोस्ट वोर्डन 211 पद, डिप्टी पोस्ट वार्डन 211 पद, संदेश वाहक 211 पद, सेक्टर वार्डन 1054 पद, इस प्रकार कुल 1773 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र संबंधित उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, या नगर पंचायत के माध्यम से संस्तुति सहित जिला मुख्यालय पर भेजे जाएंगे। इन पदों पर 25 प्रतिशत स्वयंसेवक आरक्षित रखे जाएंगे। यह सेवा पूर्णत: नि:शुल्क है और इसमें किसी प्रकार का पारिश्रमिक या मानदेय देय नहीं होगा।
नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों का मुख्य कार्य हवाई हमले की चेतावनी का प्रसारण, आश्रय की व्यवस्था, हवाई आक्रमण से हुई क्षति का आकलन, फायर ब्रिगेड और नियंत्रण केंद्रों को क्षति की सूचना देना, अफवाहों का खंडन, बचाव और राहत कार्यों में सहायता, बिना फटे बमों की सूचना देना, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना, जन-सहयोग प्राप्त करना, ब्लैकआउट/प्रकाश प्रतिबंध लागू कराना, और शासन के निदेर्शों को जनता तक पहुंचाना और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। आवेदन प्रक्रिया और अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालयों से संपर्क करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)