जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव की चौहान बस्ती में बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक दिल दहला देने वाली घटना में शमशेर चौहान (26) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शमशेर ने अपनी बहन काजल चौहान से छेड़खानी का विरोध किया था, जिसके चलते मनबढ़ों ने उस पर हमला किया। पुलिस ने मामले में पांच नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस धारदार हथियार से हमले की बात कह रही है।
![]() |
| काैशल, प्रिंस और अमन पाठक सहित चार गिरफ्तार |
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ कुमार, एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ अजीत रजक और सर्किल के सभी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सूरज चौहान की तहरीर पर पांच आरोपियों—किशन सिंह, कौशल सिंह, प्रिंस सिंह, डबलू सिंह और जीशू पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एएसपी सिटी ने बताया कि चार आरोपियों डबलू सिंह, जीशू पाठक, प्रिंस सिंह और कौशल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुरू में 10 लोगों को हिरासत में लिया था। गांव में तनाव के बीच पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। मृतक की मां तारा देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में हर कोई शमशेर की हत्या पर सवाल उठा रहा है।








