आजमगढ़ : ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा घायल

Youth India Times
By -
0
अस्पताल में भर्ती मां को ले जा रहा था भोजन


आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना के खुंभा देवरी तिराहे पर रविवार को लगभग 12 बजे ट्रैक्टर से टकराने के बाद मौसी के मौसी के घर से मौसेरे भाई के साथ लालगंज 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती मां के लिए भोजन लेकर जा रहे बाइक सवार जौनपुर निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि, मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, घायल का इलाज लालगंज में चल रहा है। हेलमेट लगाए होते तो शायद बाइक चला रहे युवक की जान बच जाती। जौनपुर के केराकत थाना अंतर्गत अकबरपुर निवासी रितीक 18 वर्षीय रितिक पुत्र रामाधार की मां ऊषा देवी का इलाज लालगंज कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रितीक की मौसी का घर मेहनाजपुर थाना के लालमऊ गांव में है। वह मौसी के 15 वर्षीय पुत्र वीरू को साथ लेकर बाइक से भोजन लेकर लालगंज जा रहा था। इसी बीच मेहनाजपुर थाना के खुंभा देवरी तिराहे पर टैक्टर से बाइक टकरा गई।घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 100 शैय्या सयुंक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बीरू का उपचार चल रहा है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)