आजमगढ़: पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता-धर्मेन्द्र

Youth India Times
By -
0
हम राम और इस्लाम को मानने वाले लोग-शाह आलम
सगड़ी में कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश


आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा के छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज रोहुवार बैदौली आजमगढ़ के प्रांगण में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता नगीना यादव और संचालन जगदीश यादव विधान सभा अध्यक्ष ने किया। सगड़ी विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक ने लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को माला पहनाकर भरोसा दिलाया कि चुनाव में सगड़ी से सर्वाधिक लीड दिलाएंगे। इस दौरान विधायक मुबारकपुर अखिलेश यादव, अतरौलिया संग्राम यादव, गोपालपुर नफीस अहमद, प्रवीण राय अंबुज, जयराम सिंह पटेल, दीपक यादव डीएवी छात्र नेता, रामसिंह, राम सिंगार यादव ने सपा के पक्ष में वोट करने करने की अपील की। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा कि हम राम और इस्लाम को मानने वाले लोग हैं। आज देश में जो संविधान विरोधी प्रक्रिया चल रही है उसे आजमगढ़ ही नहीं पूरा प्रदेश जानता है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा से दूरी बनाकर सपा को वोट करावें। धर्मेंद्र यादव सपा प्रत्याशी ने कहा कि आजमगढ़ के लोगों ने साइकिल सवार को सदन भेजने का काम किया है। संगठन के लोग ही अमली जामा पहना सकते हैं। कार्यकर्ता पार्टी रीढ़ की हड्डी होते हैं। पिछले चुनाव में शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली और हम दोनों आमने-सामने थे, आज साथ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही यह साथ एक मजबूत ताकत का रूप लेगा। सम्मेलन में सगड़ी विधानसभा में आठ जोन करखिया, हाजीपुर, बाजार गोसाई, महुला, नरयीपुर, मालटारी, अजमतगढ़, बेरमा और 353 बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया गया। इस दौरान गायक विजयलाल यादव, धर्मेंद्र सोलंकी आदि ने सपा की गीतों को गाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)