आजमगढ़ : दर्जनों समर्थकों संग भाजपा में शामिल हुए यशवंत सिंह

Youth India Times
By -
0



आजमगढ़। मेहनगर विधानसभा क्षेत्र के डीहा गांव के निवासी प्रमुख समाज सेवी यशवंत सिंह उर्फ़ गप्पू अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। आज भाजपा गोरखपुर कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानन्द राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी कार्यालय पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। समाज सेवी यशवंत सिंह उर्फ़ गप्पू सिंह के सदस्यता लेने के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल बना हुआ है। उनके साथ डाक्टर आरपी सिंह, रामजी पाण्डेय, वंशगोपाल सिंह, अक्षबर वर्मा, गुड्डू सिंह, नवीन सिंह, हरिचरन राजभर, उमेश राजभर, क्रांति राजभर, प्रमोद चौहान, सत्यनारायण गिरि, सुरेंद्र गिरि, संतोष राजभर, मयंक चौहान, रामनरेश अग्रवाल साहित दर्जनों समर्थकों ने सदस्यता ग्रहण की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)