आजमगढ़: बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता में न्याय पंचायत दौलताबाद के बच्चों का रहा दबदबा

Youth India Times
By -
0

कस्तूरबा बालिका की बच्चियों ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुत किया सामूहिक नृत्य
आजमगढ़। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज पर बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्य व एस आर जी डा जयशंकर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित की और और ध्वजारोहण के बाद बच्चों को मार्च पास्ट की सलामी ली गई।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज की बच्चियों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की तथा स्वागत गीत गाए। वही वही कस्तूरबा बालिका की बच्चियों ने देशभक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि श्वेता मौर्य ने बताया कि खेलकूद बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इससे उनके शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक संतुलन भी बना रहता है। इस प्रतियोगिता के आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह तथा मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने सामूहिक रूप से आए आगंतुकों एवं बच्चों को आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक सिंह ने किया।
प्राथमिक स्तर पर पीटी में आदर्श शिक्षा परिषद जिगरसण्डी ने प्रथम तथा जूनियर संवर्ग में बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज तथा बालिका वर्ग में भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज की टीम प्रथम रही। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय दौलताबाद के सुंदरम प्रथम 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट मित्तुपुर प्रिंस प्रथम 200 मीटर बालक में कंपोजिट विद्यालय दौलताबाद के मंटू सिंह प्रथम 400 मीटर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय कारिसाथ के निखिल सरोज प्रथम स्थान पर रहे।
जूनियर संपर्क में बालक वर्ग दौड़ में 100 मीटर में कंपोजिट विद्यालय दौलताबाद के निखिल सिंह प्रथम 200 मीटर में निखिल सिंह प्रथम 400 मीटर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज के हिमांशु पाल तथा 600 मीटर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसुआ की मिथिलेश चौहान प्रथम रहे। सुलेख प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय श्याम चक्की अंकित चौहान प्रथम रही, सुलेख प्रतियोगिता जूनियर संभाग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय टांडी की पारुल शर्मा सोनम यादव तू संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिया गया। प्राथमिक स्तर पर बालिका कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय कारिसाथ प्रथम स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में डा विवेक सिंह,विकास सिंह, कमलेश पाण्डेय, यशवंत सिंह, रामसागर सरोज, भूपेन्द्र मिश्र, कृष्णा नन्द, विश्वकर्मा , संजय सिंह,रामाकांत सिंह, अरविन्द सिंह ,डिम्पू सिंह अंकित सिंह, राहुल सिंह, विजय सिंह , वेद व्यास मिश्रा, अनिल सिंह, महेंद्र यादव,विजय मिश्रा, धमेंद्र यादव, वरूण सिंह,रमन सिंह, अजय सिंह, अयोध्या सिंह रणजीत सिंह, श्याम लता सिंह,पूनम सिंह, कंचन पाण्डेय, शिवांगी त्रिपाठी सहित अन्य अध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)