आधी रात को बाइक पर रखकर ले जा रही थी पति की लाश

Youth India Times
By -
0
पत्नी के खौफनाक इरादे जान घरवाले भी रह गए सन्न
आगरा। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आधी रात को पत्नी अपने पति की लाश बाइक पर रखकर ले जा रही थी। बाइक को एक अंजान युवक चला रहा था। उसी दौरान घरवालों ने उसे देख लिया। परिवार वालों ने उसे रोकना चाहा, तो उसने लाश को वहीं फेंक दिया और अंजान युवक के साथ फरार हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। इस पूरी घटना की सच्चाई जब परिवार के लोगों को मालूम हुई तो वो भी सन्न रह गए।
ये मामला मैनपुरी के यदुवंश नगर का है। यहां का रहने वाला सुमित कुमार ट्रक चालक था। वह पत्नी, सास और अन्य परिजन के साथ रहता था। बताया गया है कि सोमवार की रात सुमित जब घर पर आया तो उसकी पत्नी किसी अंजान युवक के साथ कमरे में थी। सुमित ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद वो गुस्से से आग बबूला हो गया। पत्नी के साथ मौजूद अंजान युवक उसका प्रेमी था। पति को गुस्से में देख पत्नी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। सुमित के चाचा ने बताया कि सुमित की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। इसके बाद सुमित की लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। घर के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी सुमित की लाश को बाइक पर रखा और घर से जाने लगे। बाइक की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। घरवालों ने जब ये दृश्य देखा तो उनके पैर कांप गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद सुमित की पत्नी और उसका प्रेमी लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गए। परिवारीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए मैनपुरी थाना पुलिस ने बताया कि हत्या की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगी। मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी फरार हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)