आजमगढ़ : डा० अभिषेक सिंह का एमसीएच न्यूरो सर्जरी विभाग केजीएमसी में हुआ चयन

Youth India Times
By -
0
जरूरतमन्दों एवं असहाय लोगों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य-डा० अभिषेक सिंह

आजमगढ़। जनपद के ग्राम-चेवता, विकास खण्ड - महराजगंज, निवासी डा० अभिषेक सिंह (एम०एस०) पुत्र डा० रणविजय सिंह का चयन एम०सी०एच० न्यूरो सर्जरी विभाग के०जी०एम०सी० लखनऊ में होने से ग्राम तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। शैक्षिक एवं कुलीन पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अभिषेक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। इनके बाबा स्व0 रामकेर सिंह कृषि विभाग में अधिकारी थे। डा० अभिषेक ने बताया कि जरूरतमन्दों एवं असहाय लोगों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। अपने चयन का श्रेय माता-पिता, परिवार तथा शुभचिन्तकों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)