आजमगढ़: मार्ग दुर्घटना में तीन की मौत, एक अन्य घायल

Youth India Times
By -
0
एक ही बाइक पर सवार होकर शहर का मेला देखने जाते समय हुआ हादसा
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’

आजमगढ़। घर से मेला देखने निकले चाचा-भतीजा सहित चार लोगों को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में चारो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, वहीं दो अन्य घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। ये चारो एक ही मोटर सायकिल से मेला देखने के लिए निकले थे।
अर्जुन उम्र 20 वर्ष और मनीष यादव 22 वर्ष निवासी रौनापार कस्बा दोनों घनिष्ठ मित्र थे। अर्जुन मौर्या बीज की दुकान चलाता था और मनीष माहुल निवासी एक व्यक्ति का ट्रक चलाता था। शनिवार को ट्रक चालक मनीष छुट्टी लेकर घर आ आया और शाम को मनीष और अर्जुन शहर में मेला देखने के लिए निकले। साथ में अर्जुन का आठ वर्षीय भतीजा हर्ष मौर्य एवं एक अन्य मित्र 20 वर्षीय आदित्य दुबे ने भी चलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर शहर के लिए चल दिए। रात करीब 8 बजे बाइक सवार सभी पटवध सरैया के पास पहुंचे कि तभी शहर से बिलरियागंज की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक राघवेंद्र सिंह ने अर्जुन मौर्या और मनीष यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हर्ष मौर्य एवं आदित्य दुबे को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इन दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)