ताजियेदार और कांवड़िये आए आमने-सामने, दोनों ओर से चले पत्थर

Youth India Times
By -
0
सीओ का फूटा सिर; बुलाई गई फोर्स
पीलीभीत। पीलीभीत में शनिवार शाम को खमरिया पुल पर कांवड़िये और ताजियेदार आमने-सामने आ गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ सीओ सदर प्रतीक दहिया मौके पर पहुंच गए। पथराव में सीओ सदर प्रतीक दहिया के सिर पर पत्थर लगा है, जिससे सीओ सदर घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ताजियेदारों ने ताजिया रखकर बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया किया। स्थिति बिगड़ते देख अन्य थानों से फोर्स बुला लिया गया है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस अफसर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा जहानाबाद में भी विवाद के चलते रिछा-बहेड़ी हाईवे जाम लगा दिया गया। दोनों जगह जाम लगने से राहगीर फंसे हुए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)