पीसीएस अफसर का अफेयर: एसडीएम ज्योति और पति आलोक के विवाद पर ओपी राजभर का बड़ा बयान

Youth India Times
By -
0
एक महिला ने पति को छोड़ा तो...
आजमगढ़। एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच चर्चाओं में है। एसडीएम ज्योति मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के अफेयर की खबरों पर भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बयान दिया है। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के उसके पति से विवाद के संबंध में जब मीडिया कर्मियों ने ओमप्रकाश राजभर से पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर पुरूष करें तो रासलीला, महिला करे तो कैरेक्टर ढीला। एक महिला ने पति को छोड़ा तो पूरे देश में बवाल है। लेकिन लाखों पुरुषों ने महिलाओं को छोड़ा तो किसी की हिम्मत नहीं पड़ी बोलने की। इस पर विचार होना चाहिए। यह सोशल मीडिया की देन है। कुछ लोगों को कोई काम नहीं तो वे सोशल मीडिया में ही मजा लेते रहते हैं।
दरअसल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को शहर से सटे बेलनाडीह गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा अगर सपा, बसपा, लोकदल, कांग्रेस, जदयू व हम एक साथ आ जाएं तो प्रदेश में 70 प्लस सीटे जीतेगें। सात अक्तूबर को पटना में रैली है उसके पहले या फिर उसके बाद अगर किसी पार्टी से बात बनती है तो इसकी जानकारी दी जाएगी। राजभर ने कहा कि वह पूर्वांचल को अलग राज्य, जाति जनगणना की मांग पहले से कर रहे हैं जो अब भी जारी है। वर्ष 2024 के चुनाव में सत्ता या विपक्ष की तरफ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस सम्बन्ध में उनकी किसी भी पार्टी से बात नहीं हुई है। सात अक्टूबर को पटना में रैली है उसके पहले या फिर उसके बाद अगर किसी पार्टी से बात बनती है तो इसकी जानकारी दी जाएगी।
एनडीए के साथ ही पीडीए के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष में रहने पर ही पीडीए याद आता है। पीडीए को मजबूत करना है तो कांग्रेस, सपा, बसपा, आरएलडी, जदयू एक मंच आए तो वह खुद उस मंच पर मौजूद होगें। सब्जियों के बढ़े दामों पर उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में हर सब्जी का दाम बढ़ जाता है यह हर साल का इतिहास रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)