आजमगढ़: स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अर्जुन ने 50 मीटर राइफल में लगाया रजत पदक पर निशाना, बढ़ाया प्रदेश का मान

Youth India Times
By -
0
आजमगढ़। तरवां विकास खंड के जमुवां गांव निवासी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन प्रताप सिंह ने फिर एक बार रजत पदक जीतकर जिले सहित पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें कि अर्जुन सिंह तीसरी बार रजत पदक हासिल कर जनपद के मान को बढ़ाने में कामयाब हुए हैं। बनारस की टीम का का प्रतिनिधित्व करते हुए आजमगढ़ के लाल अर्जुन सिंह ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए नई दिल्ली में आयोजित 46 वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन वर्ग में कांस्य एवं 50 मीटर प्रोन वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपने जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता से उन्होंने आजमगढ़ जिले के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज के रूप में अपने आप को स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। अर्जुन प्रताप की इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों समर्थकों में हर्ष व्याप्त है सोशल मीडिया से लेकर फोन पर लोग पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि अर्जुन प्रताप सिंह तीसरी बार लगातार सफलता प्राप्त कर चुके हैं। समाज सेवा के साथ वह तरवां ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि भी हैं वह विकास कार्यों में भी विशेष रूचि रखते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)