आजमगढ़ : मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर

Youth India Times
By -
0

मेंहनगर के खरिहानी बाजार के पास अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का इलाज चल रहा है।
मेंहनगर के सुल्तानीपुर निवासी सभाजीत दुबे (36) बुधवार शाम अपने मित्र राजेंद्र पासवान (42) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों मेंहनगर के खरिहानी बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभाजीत और राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही सभाजीत ने दम तोड़ दिया। राजेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभाजीत दो पुत्रों का पिता था। वह वाहन चलाकर का परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)