पुलिस बूथ के भीतर सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Youth India Times
By -
0

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में बीच चौराहे पर स्थित पुलिस बूथ के भीतर एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही आसपास के लोगों की नजर पुलिस बूथ के अंदर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और बूथ के अंदर से रस्सी काटकर शव नीचे उतरवाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास कुछ बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। घटना के कारणों की जांच के लिए मृतक सिपाही के साथियों से बातचीत की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोल्जर बोर्ड चौराहे पर बुधवार सुबह चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ पर लोहे के एंगल में रस्सी से यातायात पुलिस के सिपाही अशोक कुमार ने आत्महत्या कर ली। बूथ में शव लटकता देख सिपाहियों ने अपने अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के सामने पुलिसकर्मियों ने रस्सी को काट कर शव को उतारा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान मृतक सिपाही के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके अलावा उसके शरीर पर कहीं कोई चोट के जाहिरा निशान भी नहीं नजर आये। मृतक सिपाही देवरिया जिले का रहने वाला था और यहाँ अकेला ही रहता था। सिपाही द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसके साथ ड्यूटी करने वाले लोगों से भी जानकारी ली है लेकिन आत्महत्या के कारणों की वजह की जानकारी नहीं हुई है। मृतक सिपाही के घर वालों को भी सूचना दी गई है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और सिपाही के मौत के कारणों की वजह तलाशने में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)