एक ही कॉलेज की तीन छात्राओं ने की खुदकुशी

Youth India Times
By -
0

जानिए वजह! क्यों छात्राओं ने मौत को लगाया गले
सीतापुर। सीतापुर में एक हफ्ते में एक ही कॉलेज में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने आत्महत्या कर ली और दो ने सुसाइड की कोशिश की है। इसके पीछे के कारणों का खुलासा पुलिस ने किया है। छात्राओं के इस तरह से मौत को गले लगाने की कोशिश के पीछे मास्टर माइंड एक फौजी निकला है। पुलिस ने फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। फौजी अग्निवीर में भर्ती के नाम पर छात्राओं को ब्लैकमेल कर रहा था। सीतापुर के कमलापुर कस्बे के राजा बहादुर सूर्य बख्श सिंह (आरबीएसबीएस) इंटर कालेज से जुड़ी घटना के बाद से खलबली मची है। आरोप है कि फौजी अजय सिंह छात्राओं को अग्नि वीर भर्ती में नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। छात्राओं और उनके परिजनों के घर जाकर अपने झांसे में ले लेता था। छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बनाकर उन्हें ब्लैक मेल करता था। छात्राओं के परिजनों ने यह बात स्वीकार की है। दरअसल एक माह से कस्बे के राजा बहादुर सूर्यबक्श सिंह इंटर कालेज सुर्खियों में आया। संदना इलाके का रहने वाला फौजी ढाई माह पूर्व कमलापुर कस्बे में आया और अपने आप को सेना कैप्टन बताकर कालेज के आसपास घूमने लगा। कुछ दिनों बाद ही एनसीसी कैडेट के कई छात्र-छात्राओं से उसके तार जुड़ गए। छात्राओं के मुताबिक फौजी छात्राओं को फौज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके घर पहुंचने लगा। फौजी छात्राओं को प्रभावित करने के लिए अपने गैंग के सदस्यों के मोबाइल नम्बर फौज के कर्नल व जनरल के नाम से फीड कर छात्राओं व उनके परिजनों से बात कराता था। फौजी के झांसे में लगभग एक दर्जन से अधिक लड़कियां आ चुकीं थी। लोगों का कहना है कि फौजी छात्राओं की आपत्ति जनक वीडियो व फोटो बनाकर उन्हें ब्लैक मेल भी करता था। पुलिस ने फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह का कहना है कि एक छात्रा की बहन के ब्लेकमेल करने के आरोप पर फौजी को गिरफ्तार किया गया है। फौजी एनसीसी छात्र छात्रों के सम्पर्क में था, इसकी जांच की जा रही है। अग्निवीर में भर्ती कराने का झांसा देने का महज आरोप है। उसकी भी जांच की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)