अवैध हथियारों के साथ खेत में दिखे 50 नकाबपोश लड़के

Youth India Times
By -
0

निकाय चुनाव से पहले वायरल वीडियो के बाद सतर्क हुई पुलिस
सहारनपुर। सहारनपुर में करीब 50 से ज्यादा लड़के अवैध हथियारों के साथ खेतों में इकट्ठा हुए है। ज्यादातर ने मुंह ढका हुआ था। हाथों में हथियार थे। एक लड़का, इसका वीडियो भी बनाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शुरुआती जांच में ये वीडियो रामपुर मनिहारन के उमाही कला गांव का बताया जा रहा है।
मगर ये लड़के यहां क्यों इकट्ठा हुए थे। हथियारों के साथ खेतों के बीच से गुजरते हुए दिख रहे इन लड़कों का मकसद आखिर क्या है? इन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक किसी लड़के का नाम सामने नहीं आया है। निकाय चुनाव की चर्चा से पहले इस तरह का वीडियो सामने आया है। इसलिए भी पुलिस के लिए चिंता बढ़ी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि अभी वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। यदि सहारनपुर का वीडियो हुआ तो आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)