आजमगढ़: रिवाल्वर के बल पर बदमाशों ने लूटी नकदी

Youth India Times
By -
0

बीती रात काम निपटाकर घर लौट रहा था पीड़ित, मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह
आजमगढ़। शहर से घर लौट रहे बाइक सवार को हथियारबंद चार बदमाशों ने रिवाल्वर के बल पर रोका और उसके पास मौजूद नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना रविवार की रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र में घटित हुई। पीड़ित की तहरीर पर मुकामी पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नवली बड़सरा खालसा ग्राम निवासी अजय कुमार उपाध्याय पुत्र स्व० रामनवल उपाध्याय रविवार की देर शाम शहर से अपना काम निपटा कर मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित हाइवे पर बने ओवरब्रिज के समीप पहुंचा कि तभी बाइक सवार चार अज्ञात बदमाश रिवाल्वर के बल पर उसे रुकने को मजबूर कर दिए। इसके बाद बदमाश अजय के पास मौजूद आठ हजार रुपए तथा उसकी मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वालों की सुरागरसी में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)