आजमगढ़: शौच गई महिला को सर्प ने डंसा, मौत

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव में गुरुवार की रात घर से शौच के लिए बाहर निकली महिला सर्पदंश के चलते रास्ते में अचेत होकर गिर पड़ी। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए नीजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने अचेत महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
सोनापुर ग्राम निवासी महेंद्र की 52 वर्षीय पत्नी सुरसती देवी को गुरुवार की रात भोजन के बाद शौच महसूस हुआ। रात में शौच से निवृत्त होने के लिए वह घर से बाहर निकली तभी रास्ते में छिपे सर्प ने उसे पैर में डंस लिया। विष प्रभाव के चलते महिला रास्ते में ही गिरकर अचेत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। रास्ते में उसे अचेत पड़ा देख उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। नीजी चिकित्सक ने विषैले जंतु के काटने की आशंका जताते हुए अचेत महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)