आजमगढ़: अप्राकृतिक दुराचार के दो आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुराचार के मामले में नामजद दो आरोपियों को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि बीते 30 जून की रात करीब 8 बजे उसके नाबालिग पुत्र नीरज व प्रदीप उर्फ डाक्टर बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति के नलकूप पर ले गए। वहां दोनों ने बालक के साथ बारी-बारी से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बालक को जुबानन खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित बालक घर पहुंच कर आपबीती परिजनों को बताया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र के सिंहपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में नीरज पुत्र चंद्रबली व प्रदीप उर्फ डाक्टर पुत्र नन्हकू राम मेंहनगर क्षेत्र के सिसवां गांव के निवासी बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)