भाजपा बूथ अध्यक्ष ने लगाई फांसी

Youth India Times
By -
0

सुसाइड नोट में लिखा जान देने का कारण
देवरिया। देवरिया के गौरी बाजार के भरिया गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष श्रीराम गोड़ ने गांव बाहर पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में अत्यधिक कर्ज को इस आत्मघाती फैसले की वजह बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गौरीबाजार क्षेत्र के भरिया गांव निवासी श्रीराम गोड़ (40) पुत्र जगदीश गोड़ भाजपा के बूथ संख्या-6 के अध्यक्ष थे। सोमवार सुबह सो कर उठे और रस्सी लेकर बाहर खेत की तरफ चले गए। शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया।
ग्रामीण ने शीशम से लटकते शव को देख शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह जिविका चलाने के लिए एलआईसी समेत अन्य कंपनियों में एजेंट का काम भी करते थे। कुछ चिटफंड कंपनियों के भाग जाने से जमाकर्ता अपने पैसों की मांग करने लगे थे। जिसे चुकाने के लिए करीब चौदह कठ्ठा खेत तक बेच दिए थे। तनाव में आकर फांसी लगा लिया। बताया जा रहा है कि श्रीराम के पाकेट से सुसाइड नोट भी मिला है। जिस लिखा है कि उनके घर कोई और कमाने वाला नही है। अधिक कर्ज होने की वजह से जिंदगी तनाव में है। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। श्रीराम की दो बेटियां रोशनी, श्रृष्टि और एक बेटा आशीष हैं। भाजपा में सक्रिय सदस्य होने के साथ बच्चों के परवरिश के लिए दिन रात मेहनत कर रहे थे। इसीबीच आर्थिक तंगी के दबाव नही झेलन पाने की वजह से मौत को गले लगा लिया। पति के मौत पर पत्नी पूनम व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)