आजमगढ़: जिस घर में गौ का वास, वहां करते देवगण निवास-संत सर्वेश जी

Youth India Times
By -
0

श्रीराम कथा का पांचवाँ दिवस
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिस घर में गौमाता होती हैं, उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। गौ माता की सेवा से हमें समस्त देवी-देवताओं के पुण्य प्राप्त होते हैं। जिस घर में गौ गोबर करती है, उस घर में मां लक्ष्मी का सदा निवास रहता है। उक्त आध्यात्म की बातें बाबा भंवरनाथ मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन अयोध्या धाम से पधारे संत सर्वेश जी महाराज ने कही।
अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि हम सभी को घर में गौमाता पालनी चाहिए। जिनकी सेवा से हमें समस्त देवी- देवताओं के आशीर्वाद प्राप्त होते हैं। गौ माता के घर में वास करने से हमें अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं, और यह मैं नहीं कहता यह हमारे पुराणों में लिखा हुआ है। अब तो हमारे वैज्ञानिक भी मानते हैं कि गाय का दूध अमृत के समान है। गोमूत्र से अनेकों औषधियां बन रही हैं और तो और गाय के गोबर से उपले बनाकर गरीब तबका अपने भोजन की व्यवस्था भी करता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने माता-पिता की सेवा स्वयं करनी चाहिए। माता-पिता की सेवा के लिए कभी नौकर- चाकर नहीं रखना चाहिए। जो संतान माता-पिता को कष्ट देते हैं, वह जीवन में कभी सुख की प्राप्ति नहीं कर सकते। माता.पिता की सेवा को कभी बोझ नहीं समझना चाहिए, उसे अपना सौभाग्य समझना चाहिए। बड़े भाग्य वाले होते हैं, जिन्हें अपनी माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होता है। जो भी अपने माता-पिता, गुरु व ब्राह्मण से सेवा करवाता है, वह निश्चय ही असुर के समान होता है। कथा श्रवणपान में मुख्य रूप से विपिन सिंह डब्बू,रामजन्म सिंह, दीपचंद सेठ, मुन्नू मिश्रा, बिंदेश्वरी उपाध्याय, हरिराम, गणेश, गोस्वामी जी, बुद्धू बाबा, देव उपाध्याय, अमित, विपिन व इंदल उपाध्याय सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)