आजमगढ़: पत्नी से हुआ विवाद, पति ने लगा ली फांसी

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली ईदगाह के पास शुक्रवार की सुबह 60 वर्षीय राजगीर का पेड़ से लटकता शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण मृतक का एक दिन पूर्व पत्नी से विवाद होना बताया गया है।
सरायमीर क्षेत्र के कटघर जलाल गांव निवासी एवं पेशे से राजगीर मुन्नीलाल (55) पुत्र तपसी गुरुवार की शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। नशे की हालत में देख उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार विवाद के बाद रात 8 बजे मुन्नीलाल चुपचाप घर से निकल गया। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर कोरौली गांव स्थित ईदगाह के पास शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकता हुआ उसका शव देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक मुन्नीलाल के तीन पुत्र व तीन पुत्री बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)