आज़मगढ़ : नील गाय की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Youth India Times
By -
0


रिश्तेदारी से लौटते समय हुई घटना, दूसरा घायल
आज़मगढ़। रिश्तेदारी से लौटते समय  मोटरसाइकिल सवार युवक नील गाय की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही गंभीर रूप से घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार फूलचंद राम निवासी भीतरी गांव थाना कप्तानगंज अपने मित्र के साथ एक दिन पूर्व लाटघाट रिश्तेदारी गया हुआ था। आज सुबह दोनों मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चुनहवा के पास नीलगाय से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही फूलचंद राम की मौत हो गई। घायल दूसरा व्यक्ति जिला अस्पताल से कहीं चला गया। अस्पताल द्वारा मृतक के परिजनों की सूचना दे दी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)