आजमगढ़: सीओ अशोक कुमार सिंह हुई मौत

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़/भदोही। भदोही जिले के ज्ञानपुर में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह की बुधवार रात मौत हो गई। वह मूल रूप से आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र स्थित बजाओपट्टी के निवासी थे। पुलिस विभाग के अनुसार अशोक कुमार कुछ माह पहले ही दूसरे जनपद से स्थानांतरित होकर भदोही आए थे। उन्हें ज्ञानपुर सर्किल की जिम्मेदारी मिली थी। बीच में तबीयत खराब होने पर लखनऊ में रहकर कुछ दिन इलाज भी करवाए थे। तबीयत में सुधार होने पर उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की। बुधवार दिन में रोजाना की तरह ड्यूटी की। शाम तक सबकुछ ठीक था। रात में खाना खाकर सोने के लिए गए तभी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।
उनके आवास पर तैनात गार्ड ने अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। क्षेत्राधिकारी के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। परिजनों के आने का इंतजार है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)