होटल के अंदर का नजारा देखकर चौंक गए एसडीएम

Youth India Times
By -
0


कमरे में मिले 12 लड़के और 8 लड़कियां, गिरफ्तार
अम्बेडकरनगर। यूपी के अंबेडकरनगर जिले की इल्तिफ़ातगंज रोड पर स्थित होटल बख्तावर पर छापा मार कर एसडीएम अकबरपुर ने आठ लड़कियों और 12 लड़कों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। बुधवार को अकबरपुर एसडीएम पवन कुमार जायसवाल ने अचानक छापा मारकर बख्तावर होटल से आठ लड़कियों और 12 लड़कों को अलग अलग कमरों से गिरफ्तार किया है। कई दिनों से यहां पर अनैतिक कार्यों की शिकायत मिल रही थी। आरोप है अकबरपुर कोतवाली पुलिस मामले से अनजान बनी हुई थी। एसडीएम के छापे के बाद नगर के होटलों में खलबली मच गई। गिरफ्तार किए गए सभी लड़कों और लड़कियों को अकबरपुर कोतवाली ले आया गया।
एसएसआई अकबरपुर कोतवाली संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में होटल मालिक सुनील वर्मा के खिलाफ भी पुलिस शिकंजा कस रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। वहीं मामले के खुलासे के बाद गिरफ्तार लड़कियों और लड़कों को तमाम लोग छुड़वाने के लिए कोतवाली का चक्कर लगाते दिखे। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया, होटल से पकड़े गए युवक और युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन सभी को उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जिससे भविष्य में इस तरह की किसी भी हरकत से बचें। पुलिस को और अधिक सख्ती के साथ चेकिंग चलाने और कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)