मऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिले में दो मार्च को करेंगे तीन जनसभा

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
घोसी (मऊ)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले मे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के मऊ सदर विधानसभा से अशोक सिंह,घोसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी विजय कुमार राजभर तथा मधुबन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामबिलास चौहान और मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा से पूनम सरोज के पक्ष में मतदान करने लिए अलग अलग जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। मुख्यमंत्री घोसी विधानसभा क्षेत्र के माऊरबोझ में दो मार्च को 11.30 बजे तथा मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पाती गांव के मैदान में 12.30 बजे दिन में तथा मऊ सदर विधानसभा के सोनीधापा के मैदान मे अपराह्न 1.30 बजे आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर मधुबन विधान से भाजपा प्रत्याशी रामबिलास चौहान एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार राजभर और सदर विधानसभा सभा से अशोक सिंह तथा मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा से प्रत्याशी पूनम सरोज के पक्ष मे मतदान करने की अपील करेंगे। यह जानकारी मण्डल अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय ने दी।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)