मऊ: वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव ने जिला जेल का किया निरीक्षण

Youth India Times
By -
0

सचिव की पहल पर महिलाओं से बास की डलिया बनाने का कार्य शुरू
रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश व जिला जज रामेश्वर के मार्गदर्शन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने वृहस्पतिवार को जिला कारागार का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण किया। निरीक्षण में 559 पुरुष, 20 महिला एवं 26 नववयस्क निरुद्ध मिले। 20 महिलाओ में एक सजायाफ्ता तथा 19 विचाराधीन बन्दी हैं। महिला बन्दियों के साथ दो लड़के एवं 02 लड़किया रह रही हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि बच्चों को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से पुष्टाहार आता है। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि मीनू के अनुसार भोजन दिया जाता है।सचिव से महिला बन्दी परमदेइया ने बताया कि उसके दामाद का निधन हो गया है, इसके दो छोटे छोटे लड़के एवं एक लड़की हैं, बहुत दिक्कत हो रही हैं। 20 जुलाई 2021 से धारा 304 में निरुद्ध हैं। महिला बन्दी रिंकी निषाद ने बताया कि वह 17 जनवरी 2020 से जिला कारागार में धारा 302 के अन्तर्गत निरुद्ध हैं। सचिव ने उन्हें अपने अपने केस की पैरवी प्रभावी ढंग से करने की सलाह दिया। सचिव की पहल पर जिला कारागार में महिला बंदियों से बास की डलिया बनाने का कार्य शुरु किया गया है। महिला बंदियों के डलिया बनाने से जहॉ एक ओर महिला बंदियों के अंदर उत्साह एवं जागरूकता पैदा होगी, वही डलिया से हुई बिक्री से हुई आय से उन्हें लाभ भी प्राप्त होगा। साथ ही जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि महिला बंदियों से उनकी इच्छानुसार मोमबत्ती,अगरबत्ती एवं अन्य कार्य जो आसानी किया जा सकता है, पर विचार करें। यदि महिला बन्दी इस कार्य में रुचि लेने पर उत्सुक हो,तो कार्यवाही करें। सचिव ने 26 फरवरी को आयोजित होने वाली जेल ई-लोक अदालत के सम्बंध में निर्देश दिया, तथा प्ली बार्गेनिंग के सम्बंध में जानकारी प्रदान की । निरीक्षण के समय नागेश सिंह जेलर/प्रभारी अधीक्षक, अमर कुमार सिंह, उप जेलर, मंजू बर्नवाल उप जेलर उपस्थित रही।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)