सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, जानिए किन को मिला मौका

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में इसमें भाजपा सरकार में मंत्री पद छोड़ कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं। सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव रामलाल जी सुमन, सांसद जया बच्चन भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व सांसद डिंपल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति के अलावा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)