उप्र के लिए भाजपा ने चुनाव समिति का किया ऐलान, जानिए किन-किन को दी गई जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति घोषित कर दी है। समिति में मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन सहित 19 सदस्य बनाए गए हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष को पदेन सदस्य बनाया गया है। समिति में चार विशेष आमंत्रित सदस्य भी होंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों को भी समिति में स्थान दिया गया है। साथ ही जातीय समीकरणों का ध्यान रखते हुए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बुधवार शाम यूपी चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की।

समिति में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्या, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, सांसद राजवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को सम्मिलित किया गया है। 

राधामोहन सहित चार विशेष आमंत्रित सदस्य 

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं सांसद गीता शाक्य प्रदेश चुनाव समिति की पदेन सदस्य होंगी। प्रदेश चुनाव समिति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सांसद राधा मोहन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश सहप्रभारी वाई. सत्या कुमारविशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)