आजमगढ़ : लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के साथ रैली निकाल किया जागरूक

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-मोहम्मद तारिक
सरायमीर,आज़मगढ़। अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर देश की नजरे हैं। जो यूपी के नहीं हैं, उनकी बातचीत में भी विधानसभा चुनाव का जिक्र जरूर आता है। सियासी दलों के अपने-अपने दावे हैं और बड़े-बड़े नेताओं के रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे चुनावी मौसम में राजनीतिक पार्टियां ऐसे नारे गढ़ते हैं जो लोगों की जुबान पर चढ़ जाए। कुछ ऐसा ही एक नारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बनाया "लड़की हूं लड़ सकती हूं" जो अब सोशल मीडिया के साथ ही धरातल पर चर्चा का विषय बन गया है। इस नारे को लेकर लड़कियां व महिलाओं ने जागरूकता अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में अलमास बानों अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी मिर्ज़ापुर एवं धीरेन्द्र चंचल ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल मिर्जापुर, के नेतृत्व में रविवार को सरायमीर कस्बा के शाहपुर स्थित एस.आर.पी.इण्टर कॉलेज के समीप से "महिलाओं के सम्मान में प्रियंका गांधी मैदान में" व "लड़की हूं लड़ सकती हूं " के नारे के साथ रैली निकाल कर कस्बा का भ्रमण कर महिलाओं एवं लड़कियों को जागरूक किया गया। अलमास बानों ने कहा कि प्रियंका दीदी के नारे ने हम महिलाओं के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। आज हम महिलाऐं अपने हक़ हकूक के प्रति पूरी तरह सचेष्ट हो गये हैं। जिसके नतीजे में हम अपनी बहनों को जागरूक कर पा रहे हैं।
धीरेन्द्र चंचल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ दीदी द्वारा ली गयी प्रतिज्ञाओं को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से वचन बद्ध है।
रैली नगर भ्रमण करते हुए पवई लाड पुर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप जाकर समाप्त हुई।
लड़कियां अपने हाथों में "लड़की हूँ लड़ सकती हूं"की तखती अपने हाथों में उठा रखी हुई थी। साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा ली गयी सात प्रतिज्ञाओं का पम्फलेट भी वितरित किया जा रहा था।
रैली में रविशंकर पाण्डेय अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी मिर्ज़ापुर, अंशुमाली राय अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी तहबरपुर,मो.फैय्याज सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, राजेश्वरी पाण्डेय सचिव महिला कांग्रेस उप्र.अनिल यादव संगठन मंत्री उ.प्र.कांग्रेस कमेटी, रामगणेश प्रजापति उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी,पूर्णमासी प्रजापति, मुस्तकीम अहमद, मो. उमर, मदनलाल यादव,भागवत यादव, अखिलेश वर्मा, इम्तियाज अहमद, अनिल प्रजापति,कामता प्रसाद, रामजी पाठक, ओमप्रकाश गौतम आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)