दो हजार नकदी सहित मोबाइल व गहने चोरी

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के बहोरवॉ खुर्द गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर से 2 हजार नकद सहित तीन मोबाइल फोन व सोने की कील व चांदी के पायल चुरा ले गए। सुबह उठने पर गृह स्वामी को चोरों की करतूत पता चला। गृहस्वामी ने
इसकी जानकारी उभांव पुलिस को दे दी है।
बहोरवां खुर्द निवासी नवाज अहमद पुत्र नफिस अहमद सोमवार की रात अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान चोर उसके घर में घुसकर 2 हजार नकदी समेत कमरे में रखा 3 मोबाइल फ़ोन व सोने - चांदी के गहने चुराकर चलते बने। सुबह उठने पर जब गृहस्वामी ने घर का दरवाजा खुला देखा तो हैरान रह गया। कमरे में बिखरे सामानों को देखकर उसे चोरों की करतूत पता चला। उसने इस बात की जानकारी 112 पुलिस को देनी चाही पर असफल रहा। बाद में उसने इसकी जानकारी उभांव पुलिस को दे दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)